फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खनिज भंडारों की जांच, खलबली

खनिज भंडारों की जांच, खलबली

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Champawat
Champawat Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर। खनन कारोबार में गड़बड़ी पकड़ने को प्रशासन ने खनन कारोबारियों के खनिज भंडारों की शुक्रवार को औचक जांच की। जिससे खनन कारोबारियों में खासा हड़कंप मच गया। स्टाक जांच में कमी पाए जाने पर तीन कारोबारियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंपावत के एसडीएम सदर दुर्गापाल के नेतृत्व में प्रशासन, राजस्व, वन विभाग और खनन विभाग की टीम ने 47 खनन कारोबारियों के भंडार की जांच की। एसडीएम सदर दुर्गापाल ने बताया कि तीन कारोबारियों के स्टाक में कमियां पाई जाने पर उनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनिज भंडारों की जांच की कार्रवाई शुरू की गई है, ताकि गैर कानूनी खनिज कारोबार पर अंकुश लग सके। इस दौरान जांच दल ने अगले आदेशों तक एनएचपीसी के तटबंध में चल रहे निर्माण कार्य में लगी मशीनों और वाहनों को नदी से हटाने के निर्देश दिए हैं। चेकिंग दल में एसडीएम जसवंत सिंह राठौर, प्रभारी तहसीलदार ख्याली राम, वन विभाग के वन दरोगा विपिन चंद्र जोशी, खान अधिकारी दिनेश कुमार, सर्वेच्छक जिला टास्कफोर्स पिथौरागढ़ के बीसी पंत, महेश अधिकारी, पटवारी वीरेंद्र कुमार, प्रदीप जुकरिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed