{"_id":"115-70747","slug":"Champawat-70747-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.40 लाख लेकर भागा चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.40 लाख लेकर भागा चालक गिरफ्तार
Champawat
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा। बरेली के फ्लोर मिल मालिक के 13.40 लाख रुपए लेकर भागे चालक को बरेली पुलिस की टीम ने बुधवार रात उसके फागपुर स्थित ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। वह रुपए बदायूं अपने रिश्तेदार के यहां रख कर भाग आया था।
फरीदपुर (बरेली) स्थित एसके व्हीट प्रोडक्ट के मालिक अशोक अग्रवाल ने अपने ड्राइवर अवधेश कुमार को 13.40 लाख की नकदी अपने मुनीम को देने को भेजा लेकिन चालक अवधेश नकदी लेकर चंपत हो गया था। उसका मोबाइल ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन टनकपुर के आसपास मिली तो बरेली की पुलिस टीम बीती रात ही यहां आ धमकी और स्थानीय पुलिस की मदद से उसकी ससुराल फागपुर से उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी चालक बदायूं निवासी अपने एक रिश्तेदार को रुपए देकर पुलिस से बचने को ससुराल आ गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बरेली पुलिस ने बदायूं उसके रिश्तेदार के घर से नकदी बरामद कर ली है।