फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने भरी हुंकार

मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने भरी हुंकार

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Champawat
Champawat Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/पिथौरागढ़। मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, टनकपुर में आज कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। चंपावत में किशन सिंह धौनी की अध्यक्षता और रवींद्र पांडेय के संचालन में हुए धरना-प्रदर्शन में एसए सिद्दीकी, गुंसाई सिंह किरौला, विशन सिंह, एलपी पाठक, हेम उप्रेती, एमसी जोशी, सुरेंद्र सिंह, किशोर गहतोड़ी, आरएन पंत, मोहन गिरि, रमेश बोहरा, कुंडल राम, गिरीश पांडेय, दुर्गा गर्ब्याल, दीपा जोशी, पुष्पा गोस्वामी, सावित्री गिरि आदि शामिल रहे। बाद में सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

लोहाघाट में प्रांतीय उपाध्यक्ष आरसी पंत की अध्यक्षता और प्रांतीय मंत्री आनंद पुजारी के संचालन में हुई सभा में भूपेश देव, नरेंद्र ढेक, सुरेश वर्मा, अंबादत्त जोशी, सुरेश कुमार, निर्मल मेहता, प्रमोद पुजारी, रोहित कुमार, शोबन सिंह रावत आदि लोगों ने विचार रखे। पाटी में चंद्रमोहन सिंह बोहरा, अशोक पुनेठा, मुबारक हुसैन, डीएस शर्मा और बाराकोट में मोनिका कनौजिया के नेतृत्व में धरना दिया गया। टनकपुर में कार्य बहिष्कार कर जीवन मनवाल, माया प्रसाद पाटनी, नरेंद्र राणा, एस कुमार, भगवती देवी तिवारी, उमा रावत, ज्योति राणा, किरन तिवारी, गोदावरी शर्मा, जगदीश चंद्र भट्ट, प्रवीण कुमार, नवीन चंद्र भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में ग्रेड वेतनमान बढ़ाने, पदोन्नति नियमावली संशोधित करने सहित अन्य मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीएस कार्की की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए ग्रेड वेतनमान बढ़ाने की मांग की। बाद में सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में मोहन लाल वर्मा, एमसी जोशी, पीएस दीनिया, सीएस जोशी, डीके भट्ट, ज्योति कुमार, एनएस कन्याल, नवीन चौधरी, दिनेश मोहन पांडे, अहमद खान, विनोद चमोली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16 पीटीएच 14 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed