{"_id":"115-70744","slug":"Champawat-70744-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिला पंचायत चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिला पंचायत चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी
Champawat
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। समाजवादी पार्टी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी की ओर से जिला पंचायत की 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों की तलाश शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव में विजयी होने वाले प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे।
बैठक में पार्टी की ओर से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित भगवती प्रसाद तिलकोटी ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जी जान लगाने की अपील की। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी। इस मौके पर मुकेश टम्टा, गुलाब राम, शकील अहमद, गुलजार अहमद, राजू सागर, रवि सागर, कैलाश सिंह, रमेश राम, दीवान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।