फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हैंडपंप खराब, पेयजल की किल्लत

हैंडपंप खराब, पेयजल की किल्लत

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Champawat
Champawat Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। नेपाल सीमा से जुड़े पुलहिंडोला कस्बे में हैंडपंप खराब होने के कारण यहां गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। क्षेत्र में लोगों के प्यास बुझाने का एकमात्र साधन हैंडपंप हैं। इस कस्बे के ऊंचाई में स्थित होने के कारण यहां ग्रेविटी पेयजल योजना का निर्माण किया जाना संभव नहीं है। वर्ष 2000 में यहां के लेागों की पेयजल समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहला हैंडपंप लगाया था। इसके बाद पांच और हैंडपंप लगाए गए, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी। इस समय सभी हैंडपंप खराब होने से चरनौला गधेरे में मनुष्य और मवेशी एक घाट से पानी पीने के लिए विवश हो गए हैं। विमला तिवारी, पुष्पा पाटनी, मीना भंडारी, विमला अधिकारी, विमला पंत, शोभा भंडारी आदि का कहना है कि पेयजल के अभाव के चलते उन्हें ढाई-तीन किमी दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर जलकल अभियंता पवन बिष्ट के अनुसार हैंडपंपों को चालू करने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है, दो-तीन दिन के भीतर व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed