{"_id":"115-70686","slug":"Champawat-70686-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खुरानों ने 18 हजार लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खुरानों ने 18 हजार लूटे
Champawat
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। जहर खुरानों ने रोडवेज की बस में सफर के दौरान एक नेपाली वृद्ध को अपना शिकार बना 18 हजार रुपए की नकदी लूट ली। होश आने पर पीड़ित अपने गंतव्य को रवाना हो गया।
पुलिस और रोडवेज प्रशासन के लिए चुनौती और यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके जहर खुरानी गिरोह रोडवेज बसों में सफर के दौरान आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहा है। गिरोह ने फिर एक यात्री को अपना शिकार बना लिया। बुधवार सुबह बेहोशी की हालत में पड़े मिले वृद्ध यात्री को 108 वाहन के स्टाफ ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश आने पर पीड़ित ने अपना नाम गंभीर राम पुत्र स्व. काशी राम, और नेपाल के जिला बाजूरा के घसिटा गांव वार्ड संख्या-5 का निवासी बताया। उसने बताया कि मंगलवार शाम वह दिल्ली से बनबसा के लिए रोडवेज की बस में सवार हुआ था। रास्ते में एक स्थान पर बस रुकने पर उसने चाय पी और इसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसने बताया कि बेटे ने घर के लिए 18 हजार रुपए दिए थे, जो उसकी जेब से गायब हैं।
फोटो 15 टीएनपी 1 पी। सिंगल कालम।