{"_id":"115-70522","slug":"Champawat-70522-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में 244 बालिकाएं साइकिल से चली स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में 244 बालिकाएं साइकिल से चली स्कूल
Champawat
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में राज्य सरकार की ओर से संचालित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना को पंख लग गए हैं। योजना के तहत मैदानी क्षेत्र में 9वीं कक्षा से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को जहां स्कूल जाने के लिए साइकिल मुहैया कराई गई हैं, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 रुपए की फिक्स डिपाजिट (एफडी) वितरित किए गए हैं। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा की 244 बालिकाओं को स्कूल जाने के लिए साइकिलें वितरित की जा चुकी हैं। जबकि पर्वतीय क्षेत्र में 2044 बालिकाओं को एफडी का लाभ मिला है।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एके सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक कक्षाओं में अध्ययनरत 2288 छात्राओं को बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। इस मद में शासन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में 66 लाख 26 हजार 250 रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी। जिसमें से 65 लाख 20 हजार 800 रुपए की धनराशि अब तक व्यय की जा चुकी है। मुख्य शिक्षाधिकारी डीसी गौड़ का कहना है कि योजना के संचालन से बालिकाओं में खासा उत्साह है तथा शिक्षा के प्रति उनके रुझान बढ़ रहा है।