{"_id":"115-70516","slug":"Champawat-70516-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव आरक्षण की आपत्तियों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव आरक्षण की आपत्तियों का निस्तारण
Champawat
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के आरक्षण में प्राप्त 26 आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आपत्तिकर्ताओं की मौजूदगी में संबंधित आपत्तियों का निस्तारण किया।
ललित प्रसाद टम्टा की ओर से पम्दा में प्रधान पद को अनुसूचित जाति करने, निर्मला टम्टा ने पाटनपाटनी प्रधान सीट एससी के लिए आरक्षित करने, दलीप राम ने बीडीसी की चौड़ागूठ सीट को एससी करने, राजेंद्र सिंह ने वालिक प्रधान का पद अनारक्षित करने, मनोज कालाकोटी ने पाटी क्षेत्र प्रमुख का पद एससी करने, प्रकाश सिंह ने बीडीसी शक्तिपुरबुंगा को ओबीसी, प्रशांत बिष्ट ने बीडीसी गरसाड़ी सीट सामान्य करने, सुभाष गोस्वामी ने रौलमेल बीडीसी को ओबीसी महिला करने, उमेश भट्ट ने बीडीसी चल्थियां का आरक्षण बदलने, मनोहर सिंह ने दियूरी बीडीसी सीट ओबीसी करने, धर्मानंद जोशी ने सिल्योड़ीगूंठ बीडीसी सीट अनारक्षित करने, भुवन चंद्र पांडेय ने कालीगूंठ प्रधान पद सामान्य करने समेत कुल 26 आपत्तियों को तथ्यहीन पाते हुए डीएम ने सभी का निस्तारण किया।