{"_id":"115-70331","slug":"Champawat-70331-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़के व्यापारी, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़के व्यापारी, फूंका पुतला
Champawat
Updated Fri, 10 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। महंगाई रोकने के नाम पर सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए लाइसेंस और स्टाक सीमा तय करने के विरोध में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारी भड़क गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
लोहाघाट में कालू सिंह माहरा चौक में व्यापार संघ के अध्यक्ष भैरव राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों का कहना था कि राज्य सरकार द्वारा भंडारण की तय मात्रा पर्वतीय क्षेत्रों में व्यवहारिक नहीं है। व्यापारी आम लोगों के हितों को देखते हुए खाद्यान्नों का भंडारण करते हैं, जिससे बेवक्त लोगों की सेवा की जा सके। व्यापारियों ने शीघ्र ही इस आदेश को निरस्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपाल मेहता, विपिन वर्मा, कैलाश ओली, कीर्ति बगौली, दिनेश पुनेठा, जगदीश खर्कवाल, उमेश ओली, जगदीश राय, दानू सुतेड़ी, गुड्डू कनौजिया, बबलू गुप्ता, बसंत राय, एनके पुनेठा आदि तमाम व्यापारी मौजूद थे।