{"_id":"115-70326","slug":"Champawat-70326-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर शुरू होगा आधार कार्ड शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर शुरू होगा आधार कार्ड शिविर
Champawat
Updated Fri, 10 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। चौमेल, बाराकोट, खेतीखान तथा रीठा साहिब में आधार कार्ड बनाने के लिए तहसीलदार हरसिंह रजवार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इन स्थानों में 10 जनवरी से 24 जनवरी तक रसोई गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड स्थानीय स्तर पर बनाए जाएंगे। तहसीलदार के अनुसार चौमेल में जीआईसी, बाराकोट में ब्लाक कार्यालय, खेतीखान में जीआईसी और रीठा साहिब गुरुद्वारे में आधार कार्ड बनाए जाएंगे। तहसीलदार के अनुसार बाराकोट में गल्लागांव से लेकर बर्दाखान, चौमेल में मरोड़खान और चौमेल के आसपास के सभी गांवों के लोग कार्ड बनवाएंगे, जबकि खेतीखान में ढेरनाथ से धूनाघाट तक और रीठा साहिब में भिंगराड़ा से लधिया घाटी क्षेत्र के लोग आधार कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन