{"_id":"115-44939","slug":"Champawat-44939-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब कार्ड बनाने में धांधली बर्दाश्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब कार्ड बनाने में धांधली बर्दाश्त नहीं
Champawat
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) के जॉब कार्ड बनाने में किसी प्रकार की धांधली सामने आई तो जिम्मेदार अफसर तथा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने महिलाओं को सलाह दी कि वह ऐसे आदर्श गांव की स्थापना की पहल करें, जहां पर शराब का प्रचलन न हो और महिला उत्पीड़न की उस गांव में कोई घटना न हो। गांव के सभी महिला पुरुष दहेजरहित विवाह का संकल्प लें।
जिलाधिकारी ने महिला समाख्या जिला संसाधन समूह की बैठक में कहा कि मनरेगा के जॉब कार्ड बनाते समय महिलाओं को वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर जॉब कार्ड धारक का बैंक में जीरो बैलेंस से खाता खुलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला समाख्या की सदस्यों को भविष्य में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठकों में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आदर्श गांव की स्थापना की पहल करनी चाहिए। गांव को बुराई से मुक्त रखने में महिलाएं पहल कर सकती हैं। उनकी पहल का समाज पर जल्दी असर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति का सदुपयोग करना चाहिए। बैठक में महिला समाख्या की जिला प्रभारी भगवती पांडे ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों का कैंप लगाया जाना चाहिए। इस मौके पर गीता जोशी, जया बिष्ट, मीनू पंत, जया नेगी, हेमा, ज्योति, सीमा के अलावा अमर नाथ वर्मा, श्याम नारायण पांडे, डा. एमपी जोशी, सुरेश यादव, राजेश जोशी, रमेश भट्ट, गौरव पांडे आदि ने विचार रखे।