{"_id":"115-44867","slug":"Champawat-44867-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में पांच दिनी योग शिविर शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में पांच दिनी योग शिविर शुरू
Champawat
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यहां पुलिस लाइन में पांच दिनी योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक करन सिंह नगन्याल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग के अभ्यास से पुलिस के जवान शारीरिक एवं मानसिक रूप से और अधिक मजबूत हो सकेंगे। इस मौके पर योग प्रशिक्षक राजेंद्र गहतोड़ी ने योग एवं प्राणायाम की जानकारी दी तथा विभिन्न प्रकार के आसानों के जरिए निरोग रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक जीआर नबियाल, चिरंजीवी जोशी, हिमांशु पंत, एसएस गुंसाई, गणेश प्रसाद, सनम सिंह, किशन सिंह, माधो सिंह सहित तमाम अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।