{"_id":"115-44540","slug":"Champawat-44540-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं : डीएम
Champawat
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विकास कार्यों के संपादन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को विकास भवन में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिन विभागों में अभी तक विभिन्न योजनाओं में धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है, वह विभाग धनराशि अवमुक्त कराने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने 22 नवंबर को सीएम की पिथौरागढ़ में होने वाली समीक्षा बैठक के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पुरोनाधित, बाह्य सहायतित योजना एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की विभागवार समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि जिन विभगों को धनराशि अवमुक्त हो गई है वह शीघ्र ही उसे व्यय कर अतिरिक्त धनराशि की मांग के लिए विभाग स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने बीसूका में राजकीय सिंचाई को डी एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सी श्रेणी तथा चार अन्य विभागों की बी श्रेणी में नाराजगी जताई। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी ने बताया कि वित्तीय 2012-13 में 43.77 करोड़ की जिला योजना के सापेक्ष 14.87 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम दीप्ति सिंह, एसडीएम पाटी प्रत्यूष सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।