{"_id":"115-44535","slug":"Champawat-44535-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन तो बना पर सुविधाएं नदारद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवन तो बना पर सुविधाएं नदारद
Champawat
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक मुख्यालय में 3.46 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय इंटर कालेज का भवन तो बना दिया गया है परंतु पिछले नौ साल से अंग्रेजी, भूगोल, गणित, अर्थशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के अलावा एलटी में जनरल साइंस विषय के शिक्षक नहीं हैं। विद्यालय के लिए आलीशान भवन तो बना दिया गया, लेकिन उसमें किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। हाईस्कूल से इंटर तक के छात्र जहां टूटी फूटी कुर्सियोें में बैठकर अध्ययन करते हैं वहीं जूनियर कक्षाओं के बच्चों के लिए तो जमीन में बैठने का भी कोई साधन नहीं है।
क्षेत्र के लोग व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ कामर्स विषय खोलने की भी लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं पर शासन स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही स्थिति विकासखंड के एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कालेज काकड़ की भी है। जहां बगैर प्रवक्ताओं के बालिकाएं अध्ययन करने को मजबूर हैं। वहां कक्षा छह से इंटर तक गणित पढ़ाने के लिए मात्र एक शिक्षक तैनात है। जीजीआईसी काकड़ की स्थापना के छह वर्ष बाद भी अभी तक प्रधानाचार्या समेत अन्य प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। क्षेत्रीय लोग अब इस उपेक्षा को और अधिक दिनों तक बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि वह आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।