{"_id":"115-44498","slug":"Champawat-44498-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्सों ने जानी आधुनिक शस्त्रों की खूबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्सों ने जानी आधुनिक शस्त्रों की खूबी
Champawat
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। बनबसा सैनिक छावनी में एनसीसी कैडेट्सों का आर्मी अटैचमेंट कैंप जारी है। कैंप में कैडेट्स सैन्य गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन कैडेट्सों को अत्याधुनिक शस्त्रों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
राज्य में एनसीसी की चार यूनिटों का इन दिनों बनबसा सैनिक छावनी में 10 दिनी आर्मी अटैचमेंट कैंप चल रहा है, जिसमें राज्य के 296 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप में सैन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षकों द्वारा सैन्य गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को कैडेट्सों को ड्रिल, पीटी, शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया। एन्सास राइफल्स की विशेषताओं से भी कैडेट्सों को अवगत कराया गया। सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार ने एन्सास राइफल्स की बनावट, मारक क्षमता, वजन आदि विशेषताओं के साथ ही टैक्नीकल जानकारी दी। कैंप के ओआईसी ले. अरुनोदय सिंह ने बताया कि दिन में प्रशिक्षण के बाद रात्रि में कैडेट्सों द्वारा सायं कालीन सत्र में खेलकूद एवं शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैंप के आयोजन में एएनओ ले. पंकज जैन, ले. राकेश शर्मा, ले. विनायक तिवारी एवं राइंका टनकपुर के जूनियर डिवीजन के थर्ड अफसर एसएस राणा एवं सीनियर डिवीजन के ले. एलडी तिवारी सहयोग दे रहे हैं।