फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव माह के अंत तक

भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव माह के अंत तक

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का चुनाव इस माह के अंत तक हो जाने की उम्मीद है। जिलाध्यक्षों के चुनाव से पहले पार्टी का प्रदेश नेतृत्व कोर ग्रुप की बैठक बुलाने वाला है। कोर ग्रुप ही जिलाध्यक्षों के नामों को तय करेगा। यदि किसी जिले में जिलाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति नहीं बन पाती तो फिर मतदान की स्थिति भी आ सकती है। जिलाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी के कारण दावेदारों तथा कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा में इस समय संगठनात्मक चुनावों की हलचल है। इससे पहले सभी ब्लाकों और मंडलों में अध्यक्षों का चुनाव किया गया। जिलाध्यक्षों का चुनाव दीपावली के तुरंत बाद कराए जाने के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिए थे लेकिन दीपावली संपन्न होने के बाद भी अब तक जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि तय नहीं हो पाई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिलाध्यक्षों के चुनाव की तारीख तय करने से पहले प्रदेश स्तर पर कोर ग्रुप की बैठक होगी। उसी बैठक में जिलाध्यक्षों के चुनाव की तिथि और संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली जाएगी।
विज्ञापन

पाटी सूत्रों ने बताया कि हर जिले में जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी तय कर लिए गए हैं। तिथि घोषित हो जाने के बाद चुनाव अधिकारी को संबंधित जिले में भेजा जाएगा। चंपावत जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में कई नाम सामने आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व अगले साल होने वाले निकाय चुनाव और 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए ही जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपने का मन बना रहा है। अब देखना है कि इस पद पर किसके सिर पर ताज सजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed