{"_id":"115-44406","slug":"Champawat-44406-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचपीसी पावर चैनल में कूदा अज्ञात व्यक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचपीसी पावर चैनल में कूदा अज्ञात व्यक्ति
Champawat
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा। एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) में एक व्यक्ति ने अचानक कूद मार दी। सीआईएसएफ के जवानों की सूचना पर पुलिस का तैराक दल चैनल में उसकी तलाश में जुटा है। बहरहाल खबर भेेजे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चला था।
शुक्रवार की दोपहर पावर चैनल के पूर्वी छोर के जंगल की ओर से एक व्यक्ति अचानक फोरवे के समीप पहुंचा तथा देखते ही देखते उसने मय कपड़ों के चैनल में कूद मार दी। घटना से वहां तैनात सीआईएसएफ के जवान सकते में आ गए। उन्होंने फौरन पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी सीआईएसएफ जवानों के मुताबिक चैनल में कूदे व्यक्ति ने मय कपड़ों के चैनल में कूद मारी है, जिससे माना जा रहा है कि वह आत्महत्या करने के इरादे से चैनल में कूदा है। चैनल में कूदने वाला कौन है इस बारे में अब कुछ पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि टनकपुर एवं बनबसा की पुलिस तैराक टीम चैनल में कूदे व्यक्ति की तलाश में जुटी है।