फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मोबाइल सिगनल न मिलने से पारा चढ़ा

मोबाइल सिगनल न मिलने से पारा चढ़ा

Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर। मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे मनिहारगोठ के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने शीघ्र मोबाइल रेंज न बढ़ाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को मनिहारगोठ के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि संचार क्रांति के इस युग में भी मनिहारगोठ गांव मोबाइल फोन सेवा से वंचित है। गांव तक मोबाइल टावर के सिगनल नहीं पहुंचने से लोगों के मोबाइल शो पीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीणों के बच्चे उच्च शिक्षा तथा रोजगार के लिए घर से कोसों दूर हैं जिनसे परिवारजनों का संपर्क नेटवर्क की कमी के चलते नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने मोबाइल सिग्नल की समस्या जल्द दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में भाजपा नेता दीपक पाठक, ग्रामप्रधान जाहिरा खातुन, बीडीसी सदस्य हाजरा खतून, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अमजद भाई, जहीर अब्बास, मोहम्मद अमीन, नजीर, सरवर अली, हसनैन रजा, सरफराजुद्दीन, इजहार अली, मो. इलियास, परवेज अली, जाहिद हुसैन, अरशद अली, तौसीफ, लियाकत, नसीब, मोहसीन आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed