फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   आठ माह से मानदेय का भुगतान न होने पर नाराजगी

आठ माह से मानदेय का भुगतान न होने पर नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
आठ माह से मानदेय का भुगतान न होने पर नाराजगी
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पुलहिंडोला में स्थापित पंपिंग योजना के ऑपरेटर ने विभाग की ओर से आठ माह से मानदेय का भुगतान न करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर 15 जनवरी तक मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। भुगतान न होने पर पंप संचालन का कार्य छोड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पंपिंग योजना का संचालन करने वाले सोनू ओली का कहना है कि जल निगम की ओर से पुलहिंडोला में स्थापित पंपिंग योजना में वह पिछले आठ माह से पंप संचालन कर पेयजल वितरण का कार्य कर रहा है। आठ माह बीतने के बावजूद उन्हें अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मानदेय का भुगतान न होने के कारण परिवार के भरण पोषण में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मानदेय को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से लिखित और मौखिक रूप से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू ने चेतावनी दी है कि यदि 15 जनवरी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तो वह पंप का संचालन कार्य नहीं करेंगे। जल निगम के जेई महेंद्र सिंह का कहना है कि सोनू के मानदेय के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मानेदय का भुगतान कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed