फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नगर निकाय चुनाव:निर्दलीय प्रत्याशियों को आज मिलेगा चुनाव निशान

नगर निकाय चुनाव:निर्दलीय प्रत्याशियों को आज मिलेगा चुनाव निशान

Sun, 28 Oct 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव:निर्दलीय प्रत्याशियों को आज मिलेगा चुनाव निशान
चंपावत। चार नगर निकायों में अध्यक्ष पर निर्दलीय प्रत्याशियों को 29 अक्तूबर को चुनाव निशान दिया जाएगा।
विज्ञापन


चार नगर निकायों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि चुनाव चिन्ह आवंटन सोमवार सुबह 10 बजे से होगा। एक निशान पर एक से अधिक मांग होने पर लाटरी के आधार पर आवंटन किया जाएगा। चंपावत जिले के कुल 34 वार्डों में से पांच वार्डों में मतदान नहीं होगा। अब 29 वार्डों में सभासद के 91 प्रत्याशी मैदान में हैं।

गैस सिलिंडर है ज्यादातर की पसंद
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के कई प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह के रूप में गैस सिलिंडर को पहली प्राथमिकता दी है। इसके चलते लॉटरी के जरिए चुनाव चिन्ह वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी आरसी गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्दलीय गोविंद वर्मा और भूपाल मेहता ने गैस सिलेंडर को पहली प्राथमिकता में चुना है। सोमवार को दोनों प्रत्याशियों के सामने लॉटरी के जरिए चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। आरओ हरेंद्र साह ने बताया कि कचहरी वार्ड से सदस्य पद के प्रत्याशी आशीष राय, हयात सिंह और दीपक साह ने भी गैस सिलिंडर को पहली पसंद बताया है। यहां भी लॉटरी से निशान का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा में छह, कांग्रेस में एक बागी
चंपावत। चार नगर निकायों वाले इस जिले में भाजपा में छह विद्रोही प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा तीन विद्रोही प्रत्याशी जिले की सबसे अधिक मतदाताओं वाली टनकपुर नगरपालिका में है। कांग्रेस ने लोहाघाट छोड़ तीन सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं। टनकपुर में एक विद्रोही प्रत्याशी मैदान में है। लोहाघाट सीट से कांग्रेस ने एक निर्दलीय भूपाल सिंह मेहता को समर्थन दिया है। इस सीट से कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह धौनी निर्दलीय के रूप में मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed