{"_id":"5bd5e90cbdec226992758a87","slug":"91540745484-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन का वादा था, 35 दिन बीत गए पर नहीं मिले विशेषज्ञ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन का वादा था, 35 दिन बीत गए पर नहीं मिले विशेषज्ञ डॉक्टर
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। स्वास्थ्य महानिदेशक का लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का वादा भी पूरा नहीं हो पाया। डीजी ने 15 दिन में यहां विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती का भरोसा दिलाया था। 35 दिन के बाद भी हालात जस के तस हैं।
स्थानीय लोगों ने अगस्त में डाक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर नौ दिन तक आंदोलन किया था। 24 सितंबर को लोहाघाट अस्पताल आए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. टीसी पंत ने 15 दिन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन दिया था।
विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से यहां के ज्यादातर मरीजों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि हड्डी टूटने पर भी प्लास्टर तक की सुविधा इस अस्पताल में नहीं है। अब लोगों ने नगर निकाय चुनाव निपटने के बाद दिसंबर से फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि अस्पताल के रिक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर फिर से उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। अस्पताल में इस समय बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक, महिला रोग विशेषज्ञ और पैथोलॉजिस्ट के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी खंडूरी तक मान रहे हैं कि डाक्टरों की कमी के कारण परेशानी हो रही हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य महानिदेशक यहां के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का प्रयास कर रहे हैं।