फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सहकारी समितियों के चुनाव:चंपावत में भाजपा का दबदबा

सहकारी समितियों के चुनाव:चंपावत में भाजपा का दबदबा

Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों के चुनाव:चंपावत में भाजपा का दबदबा
चंपावत। चंपावत जिले की सहकारी समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा का परचम फहराया है। जिले की 22 समितियों में से 17 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी काबिज हुए हैं। वहीं कांग्रेस को महज 5 सीटों पर जीत मिली है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी का कहना है कि अधिकांश समितियों पर पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव का कहना है कि सत्ता की दखलंदाजी से पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी।
विज्ञापन


चंपावत समिति के अध्यक्ष बने गिरीश
चंपावत। भाजपा नेता गिरीश जोशी जिला मुख्यालय की सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष और रघुवर सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश, कौशल पांडेय ने नतीजों की घोषणा की। जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, श्याम नारायण पांडेय, पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल, अंबादत्त फुलारा आदि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धूरा (सूखीढांग) साधन सहकारी समिति में महेश चौड़ाकोटी ने जीवन चौड़ाकोटी को महज दो वोटों से हराया। वे इस समिति में 1985 से लगातार अध्यक्ष हैं जबकि उपाध्यक्ष पद पर कलावती तिवारी विजयी रही। सिप्टी सहकारी समिति में देवीदत्त जोशी अध्यक्ष बने। चौड़ामेहता में दीपक चंद्र बिनवाल अध्यक्ष, भगवान सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष बने। स्वांला में ईश्वरी दत्त भट्ट अध्यक्ष चुने गए।


टनकपुर में निर्विरोध बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
टनकपुर (चंपावत)। बहुउद्देशीय टनकपुर साधन सहकारी समिति के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। दोनों ही पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे। अध्यक्ष पद पर नारायण सिंह महर, उपाध्यक्ष पद पर हरीश प्रसाद निर्वाचित हुए है। जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

सोमवार को समिति कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम चंद एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वीरेंद्र विक्रम कोश्यारी, प्रभारी सचिव डिगर चंद की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नारायण सिंह महर, मोहन राम आर्य ने और उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश प्रसाद, अनिल सिंह ने नामांकन दर्ज कराया।


दोनों पदों पर भाजपा के ही प्रत्याशियों के आमने-सामने होने पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने हस्तक्षेप कर निर्विरोध चुनाव की रणनीति तय की। इसके चलते अध्यक्ष पद पर मोहन राम आर्य ने और उपाध्यक्ष पद पर अनिल सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। बता दें कि समिति में 11 निर्वाचित सदस्यों के अलावा एक नामित सदस्य मतदाता हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री दीपक रजवार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, दीप चंद्र पाठक, हरीश चंद राजा, गोविंद बल्लभ जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed