{"_id":"5b391a164f1c1bf26e8bb08d","slug":"91530468886-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लीहाट में मंदिर के पास कूड़ा जमा, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लीहाट में मंदिर के पास कूड़ा जमा, लोगों में नाराजगी
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मल्लीहाट में मंदिर के समीप कूड़ा फेंके जाने से लोगों में गहरी नाराजगी है। यहां के लोगों ने इस स्थान पर कूड़ा नहीं डालने के साथ ही मल्लीहाट में कूड़ेदान लगाए जाने की मांग की है।
नागरिकों ने कहा कि यहां से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने से लोगों को दुर्गंध झेलनी पड़ती है। दीपक राय, अनीता प्रहरी, सूरज प्रहरी, कुसुमलता राय, भुवन टम्टा, मुक्तेश पचौली, अमीर बख्श, सौरभ साह, अजय प्रहरी आदि का कहना है कि ज्ञालीसेरान तिराहे और मंदिर के समीप फैले कूड़े से दुर्गंध उठती है। जिससे यहां रहने वालों के अलावा इस जगह से आवाजाही करने वालों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने पालिका पर क्षेत्र में कूड़ेदान नहीं लगाए जाने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि यहां से पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। इन लोगों ने यहां से नियमित रूप से कूड़ा उठाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने कूड़े के निस्तारण के साथ कूड़ेदान लगाए जाने पर विचार करने की बात कही है।