{"_id":"5b26abed4f1c1bab6e8b8615","slug":"91529261037-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठा साहिब गुरुद्वारे में सिखाई गई योग की विधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठा साहिब गुरुद्वारे में सिखाई गई योग की विधाएं
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रीठा साहिब गुरुद्वारे में सूर्या फाउंडेशन और अंतर्राष्ट्रीय नैचुरोपैथी संगठन की की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिख तीर्थयात्रियों ने योग की विधाएं सिखाई गई। रविवार को रीठा साहिब गुरुद्वारे के हाल में रविवार को 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियों को लेकर लगाए गए योग शिविर में संगठन के जिला समन्वयक दिनेश चंद्र पोखरिया ने क्षेत्रीय लोगों और गुरुद्वारे में आए सिख तीर्थयात्रियों को योग के महत्व को समझाया। योग शिक्षक राजेंद्र सिंह परवाल और राजेंद्र सिंह नेगी ने प्रार्थना, योगासन, कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प और शांति पाठ का अभ्यास कराया। इस मौके पर भोला सिंह बोहरा, सुभाष कुमार, अमित कुमार, तेज सिंह, वीर खिंडा, जतिंद्र सिंह, राजवीर कौर आदि मौजूद रहे।