{"_id":"5aedecf54f1c1b9f098b8569","slug":"91525542133-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
Updated Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में मिला बदायूं के श्रद्धालु युवक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथमदृष्ट्या युवक की मौत नदी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। अलबत्ता परीक्षण के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
बता दें मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए यूसुफ नगर बदायूं निवासी सुखवीर सिंह (21) पुत्र स्व. पप्पू सिंह का शव शुक्रवार को शारदा नदी में उतराता मिला था। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा के मुताबिक पोस्टमार्टम में प्रथमदृष्ट्या सुखवीर की मौत नदी में डूबकर होना प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।