{"_id":"5a85c6c34f1c1b4e588b8cf9","slug":"91518716611-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांचड़ी का शिव महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांचड़ी का शिव महोत्सव संपन्न
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराकोट विकासखंड के चांचड़ी गांव का शिव महोत्सव संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। शिव उत्सव समिति के अध्यक्ष तेज सिंह की अध्यक्षता और भूपाल सिंह के संचालन में हुए महोत्सव में जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने समापन किया। उन्होंने अपनी ओर से आयोजन समिति को आर्थिक सहयोग दिया।
समापन पर शिव-पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई। बाद में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने कुमाऊं नी, गढ़वाली व पंजाबी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। रात को भजन संध्या हुई। विशिष्ट अतिथि प्रहलाद सिंह मेहता, श्याम ढेक, सुरेश सामंत, प्रकाश मेहता रहे। आयोजन में खीम सिंह महर, गणेश सिंह, संजय फर्त्याल, पुष्कर सिंह, नीरज आर्या, हरीश पाठक, अशोक आर्या, कुंवर सिंह, जगदीश आर्य ने सहयोग किया।