{"_id":"5a5ce8464f1c1b8a268b48c6","slug":"91516038214-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की ओर से हर वार्ड में लगाए आधुनिक कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की ओर से हर वार्ड में लगाए आधुनिक कूड़ेदान
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर वार्ड में आधुनिक कूड़ेदानों की स्थापना कर दी गई है। इन आधुनिक कूड़ेदान में जैविक, अजैविक कूड़ा अलग डालने की सुविधा मौजूद है। लोगों को अपने घरों में एकत्र कूड़े को इन्हीं कूड़ेदान के माध्यम से हटाना होगा। इसके लिए पालिका की ओर से जैविक, अजैविक कूड़ेदान को अलग रंगों में रंगा गया है। पालिका की ओर से लोगों को जैविक यानी गीला कूड़ा हरे रंग के कूड़ेदान में जिसमें सब्जी, फल, खाद्य पदार्थ शामिल हैं, अजैविक यानी सूखा कूड़ा नीले कूड़ेदान में डालना है, जिसमें प्लास्टिक, बोतल आदि शामिल है, में डालने की अपील की जा रही है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी का कहना है कि कूड़ा प्रतिषेध अधिनियम 2016 के प्रावधानों के बारे में भी लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों में कूड़ा फैलाने, थूकने पर आर्थिक जुर्माने की सजा का प्रावधान है।
कूड़ेदान और बिजली के खंबों की रंगाई का कार्य जारी
चंपावत। स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से नगरपालिका की ओर से विभिन्न वार्डों में सीमेंट से बनाए गए कूड़ेदानों के साथ ही बिजली, टेलीफोन के खंबों की रंगाई की जा रही है। कूड़ेदानों पर नीला, बिजली, टेलीफोन के खंबों पर केसरिया रंग लगाया जा रहा है।