{"_id":"5a07315c4f1c1b60678ba8ca","slug":"91510420828-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)।
बरेली इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने टनकपुर-बनबसा में रेलवे ब्राडगेज ट्रैक के अलावा अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्य संरक्षक आयुक्त (सीआरएस) की रिपोर्ट के बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। अतिक्रमण हटाने के बारे में उन्होंने बताया कि कार्रवाई चल रही है, जल्द ही ठोस निर्णय लिया जाएगा।
शनिवार को टनकपुर और बनबसा पहुंचे रेलवे के डीआरएम निखिल पांडेय ने रेलवे ट्रैक, रेलवे यार्ड, प्लेटफार्म और अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, वेटिंग रूम आदि का निरीक्षण भी किया। बनबसा में प्लेटफार्म, सिग्नल एवं विभिन्न कक्षों की प्रगति देखी। हालांकि, उन्होंने टनकपुर-बनबसा से ट्रेनों के संचालन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि सीआरएस की अनुमति मिलने के बाद टनकपुर से पूर्व में संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या में इजाफा होगा। बताया कि ट्रेनों के संचालन के बाद भी प्लेटफार्म, वेटिंगरूम आदि का निर्माण कार्य चलता रहेगा। टनकपुर में 200 यात्री क्षमता का प्रतीक्षालय का निर्माण प्रगति पर है। बनबसा में भी प्लेटफार्म का निर्माण लगभग पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर सीनियर डीसीएम निशु, डीओएम अनूप सिंह, डिप्टी इंजीनियर राजीव अग्रवाल, टनकपुर स्टेशन मास्टर केडी कापड़ी आदि मौजूद थे।
कोट---
डीआरएम की रिपोर्ट पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर भेजी जाएगी, इसके बाद वहां से सीआरएस की टीम यहां सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। फिर टनकपुर से ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। -डीएस दरियाल, स्टेशन मास्टर बनबसा।