फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   85 people of Devipura are stranded in other states

बनबसा देवीपुरा के 85 लोग फंसे बाहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
85 people of Devipura are stranded in other states
बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन के बाद से बनबसा के देवीपुरा ग्रामसभा के करीब 85 लोग अभी भी दूसरे राज्यों में फंसे हैं। इनमें से सभी होटलों में काम करने वाले हैं। इनमें से अधिकतर गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा में हैं। कुछ लोग गोवा, चेन्नई, राजस्थान, यूपी में भी फंसे हैं। वे सभी अपने घरों को लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन

मझगांव निवासी हरीश धामी ने अमर उजाला को बताया कि सभी लोग लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे होने से परेशान हैं। बताया कि गुजरात में 32, दिल्ली में 21, कर्नाटक में 12, हरियाणा में आठ, गोवा में चार, चेन्नई में तीन, यूपी में तीन, राजस्थान में दो लोग लॉकडाउन में फंसे हैं। राजस्थान में लॉकडाउन में फंसे देवीपुरा निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि उनकी मां उपचार को बहन के पास बरेली गई थीं। घर पर कोई न होने से गेहूं की कटाई रुक गई है। देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने शासन, प्रशासन से दूर दराज राज्यों में फंसे यहां के निवासियों को घरों तक पहुंचाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed