{"_id":"6881234c71cb04ccd40173a6","slug":"845-disabled-voters-will-cast-their-votes-in-panchayat-elections-in-the-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-127017-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में 845 दिव्यांग मतदाता पंचायत चुनाव में डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में 845 दिव्यांग मतदाता पंचायत चुनाव में डालेंगे वोट
Wed, 23 Jul 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर पंचायत चुनाव में दिव्यांग एवं असहाय मतदाताओं की सहभागिता के लिए जिला प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। दिव्यांग एवं असहाय मतदाताओं के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी निरंकार मिश्रा ने बताया कि चंपावत जिले में कुल 846 दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इनमें 297 महिलाएं और 549 पुरुष शामिल हैं। प्रथम चरण के मतदान के लिए विकासखंड पाटी के आठ मतदान स्थलों बाजगांव, कमलेख, होलीपिपलाती, चौड़ाकोट, सांगों, गागर, चौड़ापिता और रमक में कुल 173 दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें 54 महिलाएं, 119 पुरुष हैं।
विकासखंड लोहाघाट के नौ मतदान स्थलों विविल, शिलिंग, ढोराजा, पुल्ला, पाटन पाटनी, मोत्युराज, थूवामोनी, फोर्ती और मझेड़ा में कुल 131 दिव्यांग मतदाता हैं। इसमें 41 महिलाएं, 90 पुरुष मतदाता हैं। बताया कि इन स्थलों पर व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक और अन्य सहायक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। दोनों विकासखंडों में दिव्यांग और असहाय मतदाताओं को उनके घर से मतदान स्थल तक लाने-ले जाने के लिए दो-दो मोबाइल वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वाहन में एक अनुसेवक, एक सहायक, व्हीलचेयर और वॉकिंग स्टिक उपलब्ध रहेंगे। यह वाहन मतदान दिवस पर जरूरतमंद मतदाताओं की सेवा में रहेंगे।
-- --
सांगों में बुजुर्गों के लिए डोली की व्यवस्था
चंपावत। नोडल अधिकारी ने बताया कि विकासखंड पाटी की सांगों ग्राम में वृद्धजनों के लिए डोली की व्यवस्था भी की गई है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्रों में कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहे, इसके लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक मानव संसाधन की तैनाती भी कर दी गई है।