Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दिव्यांगों के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में बनेंगें अतिरिक्त कक्ष

दिव्यांगों के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में बनेंगें अतिरिक्त कक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में बनेंगें अतिरिक्त कक्ष

विज्ञापन
चंपावत। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अब सभी सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के लिए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इस कक्ष में अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा होने के साथ ही व्हील चेयर और फर्नीचर की व्यवस्था भी की जाएगी। इस संबंध में एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कक्ष का निर्धारण करने के साथ दिव्यांगों के लिए शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर पार्किंग की व्यवस्था भी करें।

उन्होंने प्रदेश के उच्च अधिकारियों के जिले में प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए पशुपालन विभाग के नरियालगांव क्षेत्र, पर्यटन के एबटमाउंट, कोलीढेेक झील, छमनियां स्टेडियम, कृषि विज्ञान केंद्र, पंचेश्वर बांध निर्माण स्थल, डेरी विकास के साथ मिक्स फार्मिंग वाले स्थानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान अपने विभागीय कार्यों के प्रस्तावों, कार्ययोजना के साथ बीएडीपी के प्रस्तावों की तैयारी करने को कहा। जिससे आचार संहिता की समाप्ति के बाद कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित किया जा सके। बैठक में परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.बीएस जंगपांगी, मुख्य कृषि अधिकारी सुरेंद्र कुमार, उद्यान अधिकारी एनके आर्या, केके जोशी, एनबी बचखेती, जीबी जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नरियालगांव में 58 बद्रीगायों से मिल रहा 80 लीटर दूध
चंपावत। बैठक में पशु प्रजनन केंद्र नरियाल गांव के निदेशक डॉ.एचसी जोशी ने बताया कि वर्तमान में वहां पर 223 पशुधन में 116 बद्रीगाय, 64 बछिया, 44 नर बछड़े, तीन गाय सांड़ व छह हीफर उपलब्ध हैं। 58 बद्री गायों से प्रतिदिन 80 लीटर दूध प्राप्त किया जा रहा है। पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि एबटमाउंट में आठ कक्षों के साथ एक कैफीटेरिया भी बनाया गया है। उद्यान अधिकारी ने बताया कि देवीधुरा क्षेत्र में काश्तकारों द्वारा एक हजार फुट के पॉलीहाउस में फूलों की खेती की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed