फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जल संस्थान का सरकारी विभागों पर 20.4

जल संस्थान का सरकारी विभागों पर 20.4

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान का सरकारी विभागों पर 20.4
चंपावत। जल संस्थान ने पेयजल का बिल जमा न करने वाले सरकारी दफ्तरों के लिए भी नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। चंपावत और लोहाघाट ब्लॉक के लगभग 48 विभाग ऐसे हैं, जिनके पास जल संस्थान का 20.48 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों ने लंबे समय से पानी का बिल जमा नहीं किया है। इसके चलते प्रतिमाह बिल में बढ़ोतरी हो रही है। जल संस्थान ने इससे पहले भी सरकारी विभागों को एक-दो बार नोटिस भी भेज दिया है। अब जल संस्थान ने दस हजार रुपये से अधिक की देनदारी वाले सरकारी विभागों को अंतिम नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद भी पानी का बिल जाम न करने वाले विभागों की आरसी काटकर वसूली की जाएगी। वर्तमान में जल संस्थान का 48 विभागों के पास 20.48 लाख का बकाया है। इसमें सबसे अधिक 24 विभाग जिला मुख्यालय के है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है सरकारी दफ्तरों की स्थिति
स्थान विभाग बकाया (रुपये)
चंपावत 24 989825.64
लोहाघाट 16 566322.40
टनकपुर 08 492000.00

..............
दस हजार से ऊपर के सरकारी कार्यालयों को भी नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान में 48 सरकारी दफ्तरों का लगभग 20.48 लाख का बकाया है। नोटिस के बाद भी बिल जमा न करने वाले दफ्तरों की आरसी काटी जाएगी।
- आरके वर्मा, एई, जल संस्थान चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed