{"_id":"5c0ff65dbdec22415774f329","slug":"81544549981-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी लोहाघाट में एक्सरे को भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी लोहाघाट में एक्सरे को भी तरसे लोग
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले के सबसे अधिक ओपीडी (वाह्य रोगी विभाग) मरीज वाले राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लोगों को एक्सरे के लिए भी तरसना पड़ रहा है। तीन महीने से खराब पड़ी एक्सरे मशीन को अबतक ठीक कराने की जेहमत नहीं उठाई गई है। इससे मरीजों को प्राईवेट अस्पतालों में महंगे दामों में एक्सरे कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सीएचसी लोहाघाट में हर माह औसतन 20 हजार से अधिक मरीज आते हैं। अस्पताल में हड्डी सहित एक्सरे से संबंधित तमाम मामलों के रोजाना औसतन 15 मामले आते हैं, लेकिन कुछ महीने से लोगों को निजी अस्पतालों मेें एक्सरे के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। अस्पताल में दुश्वारियां कम नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली होने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। बाल रोग, अस्थि रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक, पैथॉलॉजिस्ट सहित डॉक्टरों के 11 पदों में से 6 रिक्त हैं। वहीं पांच वर्षों से चिकित्साधीक्षक का पद भी रिक्त है। टांण अस्पताल से यहां संबद्ध डॉ. मंजीत सिंह को प्रभारी चिकित्साधीक्षक का जिम्मा दिया गया है।
एक्सरे मशीन की मरम्मत के लिए धन की व्यवस्था चिकित्सा प्रबंधन समिति कोष से करने को कहा गया है। चिकित्साधीक्षक को जल्द ही प्रबंधन समिति की बैठक कर रकम का अनुमोदन कर मरम्मत कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
- डॉ. आरपी खंडूरी, मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत।
लोहाघाट सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर शासन स्तर पर कई बार वार्ता की जा चुकी है। एक महीने के भीतर डॉक्टरों की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे। एक्सरे मशीन की जल्द मरम्मत के लिए सीएमओ को कहा गया है।
- पूरन सिंह फर्त्याल, विधायक, लोहाघाट।
दंत चिकित्सक डॉ. शालिनी ने इस्तीफा दिया
लोहाघाट की दंत चिकित्सक डॉ. शालिनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। बताया गया कि मूल रूप से पंजाब की डॉ. शालिनी का चयन पंजाब के सरकारी अस्पताल में होने से उन्होंने इस्तीफा दिया है।