{"_id":"5b3a704b4f1c1be7568b45fb","slug":"81530556491-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लाक में बनाए जाएंगे क्लस्टर:सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लाक में बनाए जाएंगे क्लस्टर:सीडीओ
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। होम स्टे योजना को परवान चढ़ाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के सभी ब्लॉकों में पांच-पांच कलस्टर (समूह) बनाए जाएंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिले के चारों खंड विकास अधिकारियों की बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले के चंपावत, बाराकोट, पाटी और लोहाघाट ब्लाक में कलस्टर बनाए जाने को कहा। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट को होम स्टे योजना के पंपलेट सभी बीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
योजना के तहत लाभार्थी के पास अधिकतम छह कमरों का मकान होना जरूरी है। इसके अलावा खानपान की व्यवस्था भी लाभार्थी को ही करनी है। योजना के तहत लाभार्थी को बिजली, पानी और भवन कर में छूट दी जाएगी। तीन साल तक लाभार्थी को जीएसटी से भी छूट मिल सकेगी।
यह अधिकारी और कर्मचारी थे मौजूद
बैठक में परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, डीएसटीओ एनबी बचखेती, बीडीओ अमित ममगई, पूरन सिंह रावत, सीएस मेवाड़ी, उद्योग महाप्रबंधक जीबी जोशी, ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, प्रधान एलडी जोशी, दीपक राम और नरुली देवी मौजूद थे।