{"_id":"5b085de24f1c1b9f6e8b498f","slug":"81527274978-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमएस के बैनरतले चंपावत व पिथौरागढ़ के श्रमिकों की गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएमएस के बैनरतले चंपावत व पिथौरागढ़ के श्रमिकों की गोष्ठी
Updated Sat, 26 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की पहल पर आयोजित गोष्ठी में श्रमिक संगठनों ने मजदूर हितों पर चर्चा की गई। गोष्ठी में मुख्य वक्ता मजदूर संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने राज्य सरकार की संविदा रोजगार नीति को श्रमिक हितों के प्रतिकूल बताया। कहा कि उत्तराखंड में पलायन को रोकने के लिए श्रम कानूनों को श्रमिक हित में लागू करवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
इस मौके पर बताया गया कि संगठन नियत मानदेय, दैनिक वेतन भोगी, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों की दिक्कतों को लागू करने वाले विभागों के साथ बातचीत कर रहे हैं। बताया कि आंगनबाड़ी कर्मियों का 11 जून को देहरादून सचिवालय में प्रदर्शन भी किया जाएगा। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के संगठन मंत्री डॉ.सतीश पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मियों के हित में है, इसके लिए सामूहिक संघर्ष जरूरी है। बैठक में सह विभाग प्रमुख हेम बहुगुणा, डॉ.अजय रस्तोगी, जगदीश जोशी, नंदन बाफिला, मुकेश जोशी, हेमा जोशी, सावित्री राय, जगत सिंह तड़ागी, हरीश चंद्र, अमित रतूड़ी, आरिफ खान, भगवती प्रसाद ओझा अनिल जोशी आदि मौजूद थे।