{"_id":"5ae35d564f1c1ba0098b6c44","slug":"81524850006-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10844 गरीब परिवारों को मिलेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10844 गरीब परिवारों को मिलेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ चंपावत जिले में 10844 गरीब परिवारों को मिलेगा। इसके लिए 30 अप्रैल को जिले की सभी 313 ग्राम पंचायतों में पात्र लोगों से जरूरी कार्यवाही कराई जाएगी। शुक्रवार को हुई कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की जिला नोडल अधिकारी डॉ.रश्मि पंत ने आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना से संबंधित बुनियादी जानकारी दी।
बताया कि सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना (एसईसीसी) सर्वेक्षण 2011 के आधार पर चंपावत जिले में 10844 परिवार इस योजना के दायरे में आ रहे हैं। 30 अप्रैल को हर ग्राम पंचायत के प्रत्येक परिवार के मुखियाओं का राशनकार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कराया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम पंचायतों में जाकर इस प्रक्रिया को पूरा कराने के साथ योजना के लाभ की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
कार्यशाला में जिला सहायक प्रबंधक प्रवीण भट्ट, संजय बोहरा के अलावा आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थीं। नोडल अधिकारी डॉ.पंत ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। योजना के तहत बीमाधारकों को इलाज के लिए सरकारी व अनुमोदित किसी भी अस्पताल में भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
चंपावत जिले में विकासखंड वार लाभार्थी परिवार
चंपावत:4864
लोहाघाट:2277
पाटी:2144
बाराकोट:1559
एमएसबीवाई के बंद होने से नहीं मिल रहा नि:शुल्क इलाज
चंपावत। गरीब नागरिकों को अक्तूबर से आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा, मगर इस वक्त यहां कोई भी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना नहीं मिल रही है। पिछले वित्त वर्ष तक प्रदेश में प्रभावी रही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) इस वक्त लागू नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की नोडल अधिकारी डॉ.रश्मि पंत ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल से एमएसबीवाई का लाभ नहीं मिल रहा है। इस योजना में लोगों को 1.75 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती थी। मगर योजना बंद होने से निर्धन लोगों को भी इलाज के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। एमएसबीवाई में पिछले साल कुल 33371 लोगों ने पंजीकरण कराया था।