{"_id":"5abd24774f1c1bce618b45b7","slug":"81522345079-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को दी गई बौद्धिक संपदा अधिकार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को दी गई बौद्धिक संपदा अधिकार की जानकारी
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के छीड़ापानी स्थित शीतजल मत्स्यिकी अनुसंधान केंद्र में आयोजित एक दिनी कार्यशाला में राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बौद्धिक संपदा अधिकार के संबंध में जानकारियां दी गई।
इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को मत्स्य अनुसंधान केंद्र के प्रायोगिक मत्स्य फार्म का प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया। इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए पूर्व शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा ने बौद्धिक संपदा के महत्व और उसे संरक्षित रखने के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। मत्स्य अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ.अवध गिरि के संचालन में आयोजित की गई कार्यशाला में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.तनूजा बिष्ट, डॉ.धीरज गहतोड़ी, छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, छात्रा उपाध्यक्षा पूजा खाती, दीपा जोशी, प्रेम बल्लभ भट्ट, हंसादत्त सनवाल आदि ने विचार रखे।