फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तल्लादेश महापंचायत के अध्यक्ष ने किया महापंचायत से इंकार

तल्लादेश महापंचायत के अध्यक्ष ने किया महापंचायत से इंकार

Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
तल्लादेश महापंचायत के अध्यक्ष ने किया महापंचायत से इंकार

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर उपेक्षा के आरोपों को लेकर 25 जनवरी को प्रस्तावित महापंचायत का आयोजन खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। इन दिनों जहां सोशल मीडिया में तल्लादेश महापंचायत को लेकर समर्थक और विरोधियों में बहस छिड़ी हुई है, वहीं पूर्व से गठित तल्लादेश महापंचायत के अध्यक्ष ने किसी प्रस्तावित महापंचायत से ही इंकार कर दिया है।

शुक्रवार को हुई तल्लादेश महापंचायत की अध्यक्ष दलीप सिंह महर की अध्यक्षता और महामंत्री रघुवर सिंह के संचालन में हुई बैठक में तल्लादेश क्षेत्र में संचालित किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें अधिकांश ग्रामीण जनप्रतिनिधि विधायक कैलाश गहतोड़ी के पक्ष में लामबंद नजर आए। ग्रामीणों ने बीते नौ माह के कार्यकाल में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उनका कहना था कि महापंचायत के नाम पर कुछ लोग ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसे लोगों को समय आने पर सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन



अध्यक्ष ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व सीमांत क्षेत्र में विकास की राह को बाधित करना चाहते हैं। बैठक में महेश पुनेठा, मोहन जोशी, जमन सिंह, कैलाश बोहरा, बची सिंह भगत, अमर सिंह, बचन सिंह अधिकारी, पान सिंह, ईश्वरी दत्त, उमेश पांडेय, संजू भट्ट, प्रकाश जोशी, मदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजय रावत, कमल रावत, कैलाश बोहरा, राजेंद्र सिंह, गौरव सिंह आदि ग्रामीणों ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी दो बार हो चुकी है महापंचायत
सीमांत तल्लादेश की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर इससे पूर्व भी तल्लादेश महापंचायत के बैनर तले दो बार महापंचायत हो चुकी है। वर्ष 2013 में जहां सिमियाउरी न्याय पंचायत मुख्यालय में पहली महापंचायत आयोजित की गई। इसके बाद वर्ष 2014 में चंपावत जिला मुख्यालय में तल्लादेश महापंचायत का आयोजन किया जा चुका है। लेकिन इन दोनों ही महापंचायतों के बाद भी सीमांत क्षेत्र की हालात में किसी किस्म का बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed