फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टकनागूंठ से डांडा मल्ला तक सड़क का प्रस्ताव बनाएं

टकनागूंठ से डांडा मल्ला तक सड़क का प्रस्ताव बनाएं

Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
टकनागूंठ से डांडा मल्ला तक सड़क का प्रस्ताव बनाएं
चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने जिले के दूरस्थ डांडा मल्ला और ककनई ग्राम पंचायतों का दौरा कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में मनरेगा के तहत कराए गए विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यो के नाम पर की गई धन की लीपापोती पर हैरत जताते हुए विभागीय कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


जनसमस्याएं सुनने के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों की मांग पर टकनागूंठ से डांडा मल्ला तक मोटर मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। ग्राम प्रधान खष्टी देवी ने 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा। उनका कहना था कि दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहां के लोग विकास की मुख्यधारा में शामिल नहीं हो पाए हैं। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मोबाइल टावर लगाने, नलकूप और सिंचाई नहरों की मरम्मत कराए जाने, कठौल में झूला पुल बनाने, डांडा मल्ला में प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत किए जाने, ककनई में पैदल पुल का निर्माण किए जाने, आंगनबाड़ी केंद्र लोहारजूला में भवन निर्माण किए जाने, जीआईसी डांडा ककनई में कक्षा कक्षों का निर्माण किए जाने, डांडा मल्ला में पंचायत भवन का निर्माण करने, छूटे हुए तोकों में विद्युतीकरण करने, जन मिलन केंद्र और बारात घर का निर्माण किए जाने सहित तमाम मांगों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारियों को प्रत्येक माह क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट, सांसद प्रतिनिधि नरेश सकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की निशा पांडेय, प्रेम सिंह बोहरा, पवन माहरा, धर्मेंद्र माहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed