{"_id":"5a2c1d344f1c1b68678c0f70","slug":"81512840500-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 84 वादों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 84 वादों का हुआ निस्तारण
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सभी न्यायालयों और तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 84 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज एवं प्राधिकरण अध्यक्ष प्रेम सिंह खिमाल की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 14 लाख 99 हजार पांच सौ रुपये के वादों का समायोजन तथा एक लाख 25 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
जिला जज के न्यायालय में दो वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें पीड़ित पक्ष को तीन लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह के न्यायालय में 29 वादों का निस्तारण कर एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन टनकपुर के न्यायालय में चार वादों का निस्तारण कर आठ लाख 22 हजार पांच सौ रुपये का समायोजन वसूल किया गया। सिविल जज टनकपुर के न्यायालय में तीन वादों का निस्तारण कर तीन लाख 17 हजार रुपये का समायोजन वसूला गया। एसडीएम लोहाघाट ने नौ तथा एसडीएम टनकपुर ने 37 फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक वसूली के 33 प्रकरणों में दो का निस्तारण कर एक लाख पांच हजार रुपये की वसूली की गई।