{"_id":"5a0c76a94f1c1bc1678bbbc4","slug":"81510766249-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप बी और ग्रुप सी अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप बी और ग्रुप सी अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां जवाहर नवोदय विद्यालय में ग्रुप बी और ग्रुप सी के अधिकारियों और कर्मचारियों की 12 दिनी आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। बुधवार को एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक एचजी भट्ट ने कहा कि ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य सभी को विभागीय कार्यों के प्रति जानकारी देना, जनता के प्रति जवाबदेही तथा मधुर संबंध, काम के प्रति प्रेरित करने के साथ व्यवहार कुशल बनाना है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने कहा किसी भी कार्य को पारदर्शिता तथा इमानदारी से संपादित करने के लिए कार्य का पूरा व सही ज्ञान होना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रशिक्षक अशोक कुमार, राजीव कुमार जायसवाल, जवाहर नवोदय के उप प्रधानाचार्य आरपी मिश्रा ने भी विचार रखे। प्रशिक्षण में सतीश कुमार, पारस शर्मा, राना सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, योगिता जोशी, रचना सैनी, उमेश चंद्र भट्ट, निर्मल शाह आदि उपस्थित रहे।