{"_id":"598604654f1c1b5f418b46fa","slug":"81501955173-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत से मायावती, हिंगलादेवी, क्रांतेश्वर में ट्रैक रूट बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत से मायावती, हिंगलादेवी, क्रांतेश्वर में ट्रैक रूट बनेंगे
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत।
डीएम डॉ. अहमद इकबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में टनकपुर बनबसा के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर डीएम ने अधिकारियों को बड़ी और अधिक लागत की योजनाओं के निर्माण के लिए धनराशि की व्यवस्था करने हेतु शासन को एक सप्ताह के भीतर पत्र लिखने के निर्देश दिए। कहा कि नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी नगरीय क्षेत्र में हाइटेक शौचालयों के निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव शीघ्र शासन को प्रस्तुत करें।
बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता को चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट में सीवर लाइन बिछाने के आगणन तैयार करने को कहा गया। इसके अलावा पर्यटन विभाग को चंपावत से मायावती, हिंगलादेवी, कांतेश्वर में ट्रैक रूट बनाने और टूरिस्ट हट तैयार करने, रास्ते पर बैंच, छतरी का निर्माण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने मुख्यमंत्री की क्वैराला पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण में तेजी लाने संबंधी घोषणा को संज्ञान लेते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता को इसमें व्यक्तिगत रुचि लेने, घोषणा पर अमल के लिए निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को छोटी-छोटी झीलों के निर्माण के लिए नगर क्षेत्र से लगी नदियों का चयन करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि चयनित नदी के किनारों पर 14 अगस्त को सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की ओर से एक-एक पौध का रोपण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पशु सेवा केंद्र के उच्चीकरण, आईटीआई को आदर्श आईटीआई बनाने, स्टाफ की नियुक्ति एवं भवन निर्माण के लिए धनराशि की घोषणाओं के लिए शासन स्तर पर जरूरी पत्राचार करने को कहा। बैठक में एसडीएम लोहाघाट आरसी गौतम, मुख्य विकास अधिकारी एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र जंगपांगी, एसडीओ वन एमएस सेमिया, अधिशासी अभियंता जल निगम एचसी भारती, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
बाक्स
हिमालय दर्शन वाले स्थलों को दें विशेष तवज्जो
चंपावत। डीएम ने जिले के वालिक व देवीधुरा के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी टूरिस्ट हट एवं ईको पार्क निर्माण करने को कहा है। उन्होंने वन विभाग को जहां हिमालय दर्शन वाले स्थलों को विशेष वरीयता देने को कहा है। इसके अलावा मानेश्वर पार्क को और विकसित करने, एबटमाउंट, बनलेख नर्सरी के आसपास, चाय बागान, मंच, श्यामलाताल, चूका, टनकपुर से रूपालीगाड़ के साथ वन विभाग के गेस्ट हाउसों को प्रमुखता देने को कहा।