फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   81 works started from MNREGA in Champawat district

इनपुट:उद्योग तो नहीं, पर मनरेगा के काम में आई तेजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
81 works started from MNREGA in Champawat district
चंपावत ब्लाक में मनरेगा के तहत दीवार निर्माण का काम करते ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लॉकडाउन में उद्योगों को दी गई रियायत से अभी खास औद्योगिक हलचल शुरू नहीं हुई है। लघु और मंझोले उद्योग की श्रेणी के 12 उद्योग शुरू हुए हैं। सहायक उद्योग महाप्रबंधक ज्ञानप्रकाश दुर्गापाल का कहना है कि इसमें धान मिल, आटा मिल, बेकरी, मसाले, नमकीन, फल प्रसंस्करण उद्योग शामिल हैं, लेकिन पानी पैकिंग प्लांट सहित कई बड़े उद्यम अभी शुरू नहीं हुए हैं। मनरेगा के कामों में जिले में एकाएक तेजी आ गई है। जिले में कुल 81 निर्माण कार्य शुरू हुए हैं। इनमें से चार काम को छोड़ शेष कच्ची प्रकृति के हैं।
विज्ञापन

एबीडीओ बसंत बल्लभ जोशी ने बताया कि चंपावत ब्लॉक में दीवार निर्माण सहित 20 काम शुरू किए गए हैं। अभी टैंक आदि पक्के कार्यों के लिए सीमेंट, सरिया आदि निर्माण सामग्री की कमी है। बारहमासी सड़क का कार्य शुरू किया गया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि निर्माण कार्यों के दौरान दूरी समेत सभी नियमों के अनुपालन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed