फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मनरेगा मजदूरी के बजट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

मनरेगा मजदूरी के बजट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरी के बजट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
चंपावत। ब्लॉक स्तर पर अगले वित्त वर्ष 2019-20 का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की मजदूरी के भुगतान की ऑनलाइन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत चंपावत ब्लॉक के 11 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों को लाभ मिलेगा। यह प्रक्रिया मनरेगा योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष से शुरू हो गई थी।

ऑनलाइन बजट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा से किए जाने वाले कार्यों में बेवजह होने वाली देरी से निजात मिलेगी। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में काफी काम मनरेगा के माध्यम से किए जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले प्रस्तावित कार्य शुरू किए जाते हैं। 2018 में दो लाख 48 हजार 620 रुपये का लक्ष्य रखा गया था। इस वर्ष बजट को पिछले वर्ष की अपेक्षा 60 फीसदी बढ़ाया जाएगा। मनरेगा में ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक काम कर रही हैं। मनरेगा में मजदूरी कम होने से अधिकांश मजदूर काम के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे ये कार्य
मनरेगा योजना के तहत मजदूरी बजट ऑनलाइन होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में सिंचाई गूल, पेयजल टैंक, चाल-खाल, वनीकरण के साथ गौशाला, मुर्गीबाड़ा, बकरी बाड़ा का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक के माध्यम से ऑनलाइन बजट में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....
ब्लॉक स्तर पर मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरी के बजट की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों में 2019-20 में कार्य कराए जाएंगे।
अमित पांडेय,
जिला कार्यक्रम अधिकारी,
मनरेगा, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed