{"_id":"5c21169bbdec2256d22f789b","slug":"71545672347-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन भेजे जाने की सूचना भी लाभार्थियों तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन भेजे जाने की सूचना भी लाभार्थियों तक पहुंचाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिलाधिकारी एसएन पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई दिवस में छह समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
पऊ सुई, गल्लाचौड़ा निवासी दिनेश चंद्र ने कहा कि गांव की हीरा देवी और बसंती देवी को लंबे समय से विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण से जवाब मांगा। दोनों महिलाओं की पेंशन प्रपत्र देखने से ज्ञात हुआ कि उनको पेंशन पूर्ववत भेजी जा रही है, जो उनके पासबुक में अंकित है। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को पेंशन भेजने की सूचना देने के भी निर्देश दिए।
इसके अलावा पुलहिंडोला के उत्तम सिंह ने क्षेत्र में नाली निर्माण न होने, जंगली जानवरों के खेती को नुकसान पहुंचाने, पेयजल और स्वास्थ्य की समस्या उठाईं। छतार निवासी शिवराज सिंह पुजारी ने आंगन के पास से बिजली का खंभा हटाने, प्रेमनगर पाटन लोहाघाट के जगदीश चंद्र पाटनी ने होम स्टे की समस्या, पाटी के सेवानिवृत्त राजस्व अनुसेवक श्यामू राम ने सेवानिवृत्ति के बाद अभी तक संशोधित पेंशन नहीं मिलने की समस्या और कालीकोट निवासी त्रिलोक सिंह खाती ने पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर खेत में कब्जा करने की शिकायत रखी।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण, अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।