{"_id":"5b609be64f1c1ba13e8b46af","slug":"71533058022-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून की मंशा है न्याय सबको मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून की मंशा है न्याय सबको मिले
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उदयन इंटरनेशनल स्कूल में विधिक साक्षरता जागरूकता और चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इसमें छात्रों को मोटर वाहन अधिनियम, नशा उन्मूलन सहित दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले कानून की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद याकूब ने कहा कि भारतीय संविधान कानून की आत्मा है। कानून की मंशा है कि न्याय सबको मिले, विधिक साक्षरता प्राधिकरण का गठन इसी मंशा से किया गया है। शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी ने मोटर वाहन अधिनियम, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न कानून की जानकारी दी।
वीके राय और द्वारिका प्रसाद शर्मा ने समेकित बाल संरक्षण के विभिन्न बिंदुओं जानकारी दी। उन्होंने बाल श्रमिकों की सूचना 1098 नंबर पर देने की अपील की।
इस मौके पर पैरालीगल वालंटियर प्रकाश जोशी ने कविता पाठ के जरिये कानूनी जानकारी दी। पीएलवी एनआर टम्टा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समन्वयक ममता मिश्रा ने तंबाकू नियंत्रण एक्ट की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न पेंशन और संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा, प्रबंधक दीपक जोशी, मनीषा पाल, दिव्या गुप्ता, रोहित रावत, गौरव पांडेय, हिमांशु उप्रेती, दीपक गहतोड़ी सहित पीएलवी रंजना पांडेय, ईश्वरी दत्त जोशी, गोपाल पांडेय, नंदन सिंह तडागी आदि उपस्थित रहे।