फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जगदीशिला यात्रा पर हुई अक्षत और फूलों की वर्षा

जगदीशिला यात्रा पर हुई अक्षत और फूलों की वर्षा

Sat, 12 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जगदीशिला यात्रा पर हुई अक्षत और फूलों की वर्षा

विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा के चंपावत और लोहाघाट पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने डोली यात्रा पर अक्षत और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान डोली यात्रा सुंई गांव के आदित्य महादेव सूर्य मंदिर से होकर शिवालय मंदिर, मां भगवती मंदिर देवीधार होते हुए भरछाना के राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। चंपावत के बालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मां बाराहीधाम देवीधुरा की ओर रवाना हुई।

शनिवार को पूर्व कबीना मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी के नेतृत्व में आई विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा सुंई गांव के आदित्य महादेव सूर्य मंदिर पहुंची। जहां डोली यात्रा संयोजक ब्लाक प्रमख योगेश मेहता, भुवन चौबे आदि के साथ गांव ग्रामीणों द्वारा डोलीयात्रा का जोरदार स्वागत किया। डोली की विधि विधान से पूजा अर्चना करने के साथ डोली यात्रा को नगर के प्रसिद्ध शिवालय मंदिर, मां भगवती मंदिर देवीधार ले जाया गया।
विज्ञापन


देवीधार मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, सचिव प्रकाश राय, नरेश राय, आनंद राय, मदन राम, नरेश गिरि, भूपेश राय आदि द्वारा स्वागत किया गया। ढोल दमांऊ वादक रमणीश और राम लाल ढोल की थाप पर देवी देवताओं का आह्वान कर रहे थे। डोली के साथ आए पूर्व मंत्री नैथानी ने कहा कि राज्य में सुख शांति व समृद्धि के लिए यात्रा का हर वर्ष आयोजन किया जाता है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चांद बोहरा, भगीरथ भटट, नवीन जोशी, बहादुर चंद, मोनू बिष्ट, अजय ढेक, चंचल कुंवर ,जगदीश कुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, चंदन सिंह आदि शामिल थे। चंपावत में यात्रा संयोजक विकास साह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देउ, डा.बीसी जोशी, डॉ.कीर्तिबल्लभ सकटा, सूरज प्रहरी, पूरन कठायत, हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, अशोक कार्की, रोहित बिष्ट सहित तमाम लोगों ने यात्रा की अगवानी और स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed