{"_id":"5a00a18a4f1c1b76678b9aea","slug":"71509990794-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाख दावों के बाद भी नहीं मिल रही जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाख दावों के बाद भी नहीं मिल रही जाम से निजात
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)।पुलिस के लाख दावों के बावजूद भी नगर में जाम की स्थिति से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम से निपटने के लिए पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में काफी भीड़ थी लेकिन डाक बंगला रोड, पेट्रोल पंप से लेकर हिटलर मार्केट तक लगे लंबे जाम के कारण लोगों को परेशानी झलनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 15 मिनट बाद जाम खुल पाया।
जाम के चलते जहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी आवागमन में काफी परेशानियां उठानी पड़ी। जाम के कारण स्कूल बस, आपात सेवा वाहन भी फंसे रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि जाम लगने पर यातायात पुलिस कर्मियों का कही अता पता नहीं रहता है, जब जाम की समस्या विकराल रूप ले लेती है तब सीटी बजाते हुए यातायात पुलिस कर्मी जाम खुलवाने पहुंच रहे हैं।