{"_id":"594ea7244f1c1b83688b460d","slug":"71498326820-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरूद्ध करने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण संपर्क मार्ग अवरूद्ध करने से भड़के ग्रामीण
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
ग्राम सभा पचपकरिया के ग्रामीणों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए एक नेता पर सार्वजनिक संपर्क मार्ग को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसपी को ज्ञापन भेजकर मार्ग खुलवाने और मार्ग बंद करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की है।
करीब चार दशक पुराने संपर्क मार्ग को एक सत्ताधारी नेता द्वारा बंद करने से बौखलाए ग्राम पचपकरिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। कहा है कि दलित वर्ग के ग्रामीणों ने चार दशक पहले अपनी भूमि देकर संपर्क मार्ग बनवाया था। इस पर अस्सी के दशक में (तब नैनीताल जिला) ब्लॉक द्वारा खड़ंजा बनवाया गया था। इसके बाद 90 के दशक में सीसी मार्ग बनाया गया। वर्ष 2005 में तत्कालीन बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा ने ब्लॉक द्वारा पुन: सीसी मार्ग बनाया था। आरोप लगाया कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए एक नेता द्वारा इस मार्ग को जंगल से अवैध रूप से लाई गई पेड़ों की जड़ों और बोल्डर डालकर बंद किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा ऐतराज करने पर 23 मई को उक्त संपर्क मार्ग के अवरुद्ध को प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया था। पटवारी ने भी 29 मई 2017 को अपनी रिपोर्ट में इस मार्ग को सार्वजनिक मार्ग बताते हुए अवरुद्ध हटवाया था। ज्ञापन में ग्राम प्रधान मीना देवी, वार्ड सदस्य जगदीश राम, पहल राम, राजेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी, गणेश राम समेत 54 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।