{"_id":"593adc0c4f1c1bfa548b4573","slug":"71497029644-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिया भरोसा शिफ्ट होगी लोहाघाट की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिया भरोसा शिफ्ट होगी लोहाघाट की दुकान
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दिया भरोसा शिफ्ट होगी शराब की दुकान
लोहाघाट (चंपावत)। बजरंगबली वार्ड में खोली गई शराब की दुकान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय आए जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल से मिलकर महिलाओं ने जल्द शराब की दुकान यहां से अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। बजरंगबली वार्ड की सभासद परवीन और तृप्ति के नेतृत्व में महिलाएं विद्यालय के पास एकत्रित हो गई।
महिलाओं ने कहा कि तीन दिन पहले मुहल्ले से शराब की दुकान बंद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक शराब की दुकान की मुहल्ले में खुली हुई है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने लोगों की मांग पर शराब की दुकान को हटाने का आश्वासन दिया। कहा कि किसी भी प्रक्रिया को करने में समय लगता है। उन्होंने महिलाओं को शराब की दुकान मुहल्ले से अन्यत्र शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। तब जाकर महिलाओं का आक्रोश थमा। डीएम से मिलने वालों में शबीना, हेमा बोहरा, द्रोपदी राय, गीता बिष्ट, हंसा बिष्ट, नंदा बिष्ट, पुष्पा राय, गीता देवी, हीरा मुरारी, प्रियंका पांडेय, राधा पांडेय आदि मौजूद थे।